ऊपर - नीचे दाएँ - बाएँ,
हवा चली साँय - साँय।
मुन्नी को छोड़कर,
चढ़ गयी पेड़ पर।
हाथ नहीं आऊँगी,
दूर मैं उड़ जाऊँगी।
मुन्नी बोली हँसकर,
हवा रानी बस कर।
पकड़ तुझे मैं लाऊँगी।
फुग्गे में ले जाऊँगी।