
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
सच्चे मन से जो कोई गाए,
कष्ट उसे कभी ना सताए।
जो खाटू धाम दर पे आए,
श्याम धनी से अर्ज़ लगाए,
खाली झोली भर ले जाए…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
रोता आए, हँसता जाए,
श्याम कृपा सब दुख हर जाए।
तीन बाण वाले मेरे बाबा,
खाटू धाम वाले मेरे बाबा,
हारे का सहारा मेरे बाबा…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
भक्तों के प्यारे मेरे बाबा,
मोर छड़ी वाले मेरे बाबा,
खोले किस्मत के ताले मेरे बाबा…
हर एकादशी लगता मेला,
भक्त हैं लाखों, सेठ अकेला,
खाटू का दरबार निराला,
कोई नहीं है खाली लौटा…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
श्याम की महिमा जिसने गाई,
जीवन में सुख-शांति पाई।
श्याम धनी के खेल निराले,
हार को जीत में ये कर डाले,
भक्तों के सब काज सवारे…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
ये चाहे तो दिन में तारे,
बाबा को जो इत्र चढ़ाए,
श्याम सांवरा बिगड़ी बनाए…
महाभारत में जब ये आए,
तीन तीर तरकश में लाए,
पत्ता-पत्ता बीन दिया था,
वासुदेव को शीश दिया था…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
भगवान ने वरदान दिया था,
श्याम ने अपना नाम दिया था।
शीश का दानी ये कहलाए,
कलयुग में सबसे पूजे जाए…
जिसके साथ खड़े हो जाए,
हार उसके पास ना आए,
नैया भंवर में जब फँस जाए,
लीले वाला पार लगाए…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
तेरे हवाले कर दिया जीवन,
सांवरे तू जाने मेरा मन।
तेरी चौखट पे मैं आया,
तू ही बदले मेरी काया…
जीवन में खुशियाँ ही पाए,
श्याम नाम का मंत्र जगाए…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
ॐ श्री श्याम देवाय नमः…
________________________________________
🙏 जय श्री श्याम 🙏